लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की लोअर पीसीएस भर्ती 2026 प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन आवेदन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। दर्जनों अभ्यर्थियों ने आयोग को पत्र भेजकर बताया है कि आवेदन वेबसाइट पर कई बार प्रयास करने के बाद भी फॉर्म पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई बार वेबसाइट पर प्रयास किया, लेकिन सर्वर और तकनीकी समस्या के कारण आवेदन जमा नहीं हो सका। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। पत्र में आयोग से वेबसाइट की तकनीकी समस्या को जल्द दूर कराने और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया ह...