लोअर गंग नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
मैनपुरी, मई 28 -- क्षेत्र के ढंढौस पुल के पास लोअर गंग नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने ढंढौस पुल के पास नहर में एक शव बहता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण शव पुलिस के हाथ आने से पहले ही आगे बह गया और रामनगर झाल में जाकर अटक गया। इसके बाद रामनगर चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए शव को कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकलवाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.