नई दिल्ली, मार्च 29 -- पिछले दिल्ली की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भेजने के मामले में पुलिस 47 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कर्नाटक के मैसूर से हुई है। आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास लॉ स्कूल से ड्रॉप आउट है। वह आखिरी साल की परीक्षा पास नहीं कर सका था। पुलिस को शक है कि इसी हताशा में उसने दिल्ली की अदालतों को धमकी भेजी होगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी मां के साथ रहता है जो एक रिटायर्ड सरकारी टीचर हैं। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे गैजेट्स जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने देशभर के विभिन्न संस्थानों, विशेषकर अदालतों को 1,000 से अधिक ईमेल भेजे थे। यह भी पढ़ें- एप से ढूंढते थे पेंडिंग EMI वाली गाड़ि...