वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 6 -- यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में रविवार रात नहाते समय 18 साल के छात्र कुशाग्र भूषण की मौत हो गई। वह अपने भाई और साथियों के साथ नहा रहा था। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक कुशाग्र कृष्णानगर इलाके के रहने वाले थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने भाई प्रणव और तीन साथियों के साथ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। सभी नहा रहे थे। काफी देर तक जब कुशाग्र नहीं दिखा तो साथियों और उनके भाई ने खोजबीन की। खोजबीन के दौरान देखा कि वह पीछे गहराई में पड़ा है। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्वीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.