मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में लॉ में दाखिले के लिए बुधवार से पोर्टल खुलेगा। सत्र 2026-27 के लिए पोर्टल खोला जाएगा। पोर्टल पर 23 जून तक आवेदन लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जिन कॉलेजों को बार काउंसिल की मान्यता मिली है, उन्हीं कॉलेजों के नाम पोर्टल पर रहेंगे। पिछली बार 17 कॉलेजों में लॉ में दाखिला लिया गया था, लेकिन इस बार संख्या कम बतायी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छह कॉलेजों को ही बार काउंसिल से मान्यता मिली है। अभी इन्हीं कॉलेजों के नाम पोर्टल पर रहेंगे। बाद में जैसे-जैसे कॉलेजों को बार काउंसिल की मान्यता मिलेगी, उनके नाम पोर्टल पर अपलोड कर दिये जाएंगे। यह भी पढ़ें- लॉ में दाखिले के लिए आज से खुलेगा पोर्टल लॉ में आवेदन भी समर्थ पोर्टल से लिये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...