मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल लॉ विश्वविद्यालय में हुए लॉ की आइलेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में मुजफ्फरपुर के रुद्रवीर सिंह को पूरे देश में 13वां स्थान मिला है। वह बिहार, झारखंड, ओडिसा और पश्चिम बंगाल के टॉपर भी हैं। रुद्र को 135.25 अंक मिले हैं। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दूसरा स्थान यशवर्धन का रहा, जिनका ऑल इंडिया रैंक 41 है। रुद्रवीर अपने सफलता का श्रेय अपने संस्थान लॉ प्रेप बिहार के सभी फैकल्टी और अभिषेक गुंजन सर को देते हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत करके आइलेट में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.