लॉ प्लास अपार्टमेंट में सीए के कार्यालय में लगी आग
लखनऊ, मई 2 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता।हजरतगंज शाहनजफ रोड स्थित लॉ प्लास बिल्डिंग की पहली मंजिल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। करीब आधे घंटे मशक्कत पर दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट मो. फरहान का कार्यालय लॉ प्लास अपार्टमेंट में पहली मंजिल पर है। इस अपार्टमेंट में अन्य लोग भी रहते हैं। सीए के कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे आग लग गई। कार्यालय से काला धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां मौजूद लोग तुरंत सीढ़ियों से भागकर नीचे मैदान की ओर पहुंचे। जतरगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत दो दमकल के साथ चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच गए। पहली मंजिल पर होज पाइप को पहुंचाया गया। परिसर में काला धुआं भर गया था। लपटें भी निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.