हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद के नव निर्वाचित मेयर अरविंद राणा का यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज परिसर में सोमवार को स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार की ओर से प्राचार्या डॉ रश्मि प्रधान ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे । बताते चलें कि अरविंद राणा इसी लॉ कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी रह चुके हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रश्मि प्रधान ने कहा कि यह पूरे कॉलेज परिवार के लिए गौरव का क्षण है कि इसी संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाला एक छात्र आज हजारीबाग नगर निगम का मेयर बना है। कहा कि राणा की सफलता कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मेयर राणा ने कहा कि इस कॉलेज से उन्हें सिर्फ विधि की शिक्षा ही नहीं मिली, बल्क...