हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र के एक युवक ने लॉ कॉलेज में दाखिले और परीक्षा फार्म भरवाने के नाम पर ठगी करने आरोप लगाया है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उससे अलग-अलग मदों में 93 हजार 500 रुपये वसूले, लेकिन न तो दाखिला कराया और न ही परीक्षा फार्म भरा गया। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रधानाचार्य अशोक तिवारी और ज्वाइंट सेक्रेटरी शिवम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सराय, ज्वालापुर निवासी समीर ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि उसने पावधोई मोहल्ला, इदगाह रोड, ज्वालापुर स्थित पंडित पूर्णानन्द तिवारी लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए संपर्क किया था। यह भी पढ़ें- एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां इस दौरान कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.