मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में लॉ में सीटें नहीं भरी हैं। लॉ कॉलेजों में लगभग दो हजार सीटें खाली रह गई हैं। सीटें खाली रह जाने से लॉ में फिर से दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई है। लॉ के तीन वर्षीय कोर्स में 344 और पांच वर्षीय लॉ में 109 छात्र सफल हुए हैं। बीआरएबीयू में इस वर्ष 18 लॉ कॉलेजों में दाखिला लिया जाना है। पिछले वर्ष 13 लॉ कॉलेज में दाखिला लिया जाना था। सूत्रों के मुताबिक लॉ की सीटें भरने के लिए कटऑफ कम किया जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय खुलने के बाद कुलपति और अन्य अधिकारियों के बीच बैठक होगी। बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसपर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बीआरएबीयू के लॉ कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट का दाखिला पूरा हो गया है। हालांकि,...