मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को दो दिवसीय डिजिटल लिटरेसी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आयोजन एससी-एसटी समिति और महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन लीगल रिसर्च, ई-कोर्ट सेवाओं, एससीसी ऑनलाइन जैसे प्रमुख कानूनी डेटाबेस के उपयोग, डिजिटल जागरूकता तथा आधुनिक विधिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था, जिससे वे अपने पेशेवर कौशल को और सुदृढ़ कर सकें।महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि बदलते समय में डिजिटल दक्षता विधि छात्रों के लिए अनिवार्य हो गई है। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ प्राचार्य डॉ. केकेए...