देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से 'लॉ एंड जीएसटी-लीगल एंड जुडिशियल पर्सपेक्टिव्स' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें लॉ के छात्रों ने जीएसटी और कर व्यवस्था के कानूनी, न्यायिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलू बारीकी से जाने।मराज्य जीएसटी के उप आयुक्त विजय कुमार ने जीएसटी के विकास और वर्ष 2017 में इसके लागू होने की जानकारी दी। कुलपति प्रो.धर्म बुद्धि ने विद्यार्थियों के लिए कराधान कानून के महत्व के बारे में बताया। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी और प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. राजेश बहुगुणा ने भी विचार रखे। संगोष्ठी में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता समीर महाला, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के डीन प्रो.नितिन गुप्ता, पारुल विश्वविद्यालय क...