कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड विधि महाविद्यालय, झुमरी तिलैया में मंगलवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम लोगो को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जनोपयोगी सेवाओ को लेकर स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विकास रॉय ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि समाज के आम लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। लोक अदालत की स...