देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में 'लॉ कॉलेज से पेटेंट अटॉर्नी तकः जरूरी स्किल्स' विषय पर एक माह से अधिक चलने वाले कॉर्पोरेट बूट कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसमें लॉ छात्रों को पेटेंट कानूनों की जानकारी दी गई।पहले दिन देश की प्रमुख विधि फर्म आनंद एंड आनंद की साझेदार श्रद्धा सिंह चौहान मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार की सुरक्षा और पेटेंट अटॉर्नी के रूप में करियर बनाने की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण और बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थी अतिरिक्त प्रयासों से पेटेंट अटॉर्नी के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।विश्वविद्यालय के उपकुलपति राजेश बहुगुणा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों ...