मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। लॉ के सत्र 2022-25 के छात्रों का रिजल्ट अबतक नहीं आया है। छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 में ही पूरी हो चुकी है। हमलोगों ने लोकभवन से लेकर सभी अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन अबतक कोई निदान नहीं निकला है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। छात्रों ने बताया कि रिजल्ट के बिना वे ना तो आगे किसी कोर्स में दाखिला ले पा रहे हैं, ना ही बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करा पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.