मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में घोषित विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी। बीए-एलएलबी (सत्र 2021-2026) में अरीबा आमिर ने 66 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हिमानी पाल 64.05 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और हीना आमिर 64.04 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त, बीए-एलएलबी अंतिम सेमेस्टर में हिमानी पाल प्रथम, वांसुरी द्वितीय और निशिका कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ और प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान संजीव कुमार, सोनिया गौड़ और आंचल अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- लॉ का परीक्षा परिणाम घोषित, अरीबा आमिर रही प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...