लॉस एंजिलिस के हेलीकॉप्टर हादसा में दो की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- लॉस एंजिलिस के कैटालिना द्वीप के पास एक मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लॉस एंजिलिसि काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बचाव दल ने गुरुवार तड़के पांचवें व्यक्ति की तलाश की, जिसके विमान में सवार होने और लापता होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर कैटालिना के पास 240 फीट गहरे पानी में डूब गया था। बचाव दल ने पानी से चार लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और दो को अस्पतालों में लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.