हरिद्वार, मई 4 -- खेल और विधि जगत के संगम बने लॉस्ट्रिंग्स प्रीमियर लीग में हरिद्वार के अधिवक्ताओं ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। सीनियर एडवोकेट नमित शर्मा और एडवोकेट गोपेश नारायण पुरोहित का एक-एक करोड़ पॉइंट्स में चयन होने से जनपद और पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि न केवल उनकी खेल प्रतिभा बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम माना जा रही है। जानकारी के अनुसार, लीगल लीजेंड्स टीम ने नमित शर्मा को एक करोड़ पॉइंट्स में अपने साथ जोड़ा, जबकि हरिहरन हरिकेन्स टीम ने गोपेश नारायण पुरोहित को समान कीमत पर शामिल किया। दोनों खिलाड़ी हरिद्वार पिकल बॉल क्लब बाय एम्बिशन हूप्स से जुड़े हैं और लंबे समय से पिकल बॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएलटीसी वॉरियर्स बने उत्तराखंड प्रीमियर टेनिस लीग चैंपियन यह लीग देशभर क...