नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 388 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अच्छी लड़ाई लड़ी और 360 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। हालांकि भारत फिनिशिंग लाइन क्रॉस करने में नाकामयाब रही। इस रनचेज में एक समय पर 39वें ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 260 रन था। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच जबरदस्त साझेदारी चल रही थी, दोनों स्टार बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए 100 से अधिक रन जोड़ चुके थे। मगर जैसे ही हिटमैन आउट हुए मैच पूरी तरह से पलट गया। रोहित शर्मा का ही विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यह भी पढ़ें- भारत हारा, मगर लॉर्ड्स में 747 रनों के साथ रचा गया इतिहास; पहली बार हुआ ऐसारोहित शर्मा के आउट होते ही लड़खड़ा गई टीम इंडिया 388 रनों के टारग...