लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने के लिए भारतीय पुरुष टीम को लगे थे 54 साल, महिलाओं ने सिर्फ 4 दिनों में रच दिया इतिहास
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 10 जुलाई से 13 जुलाई के दरमियान लॉर्ड्स के मैदान पर पहला महिला टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 270 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया और अपना नाम इतिहास में अमर कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम लॉर्ड्स के ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन गई है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए भारतीय लड़कियों को सिर्फ 4 दिन का समय लगा। वहीं, भारतीय पुरुष टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने के लिए 54 सालों का इंतजार किया था और उन्हें 11 मैच लगे थे। 10 मैचों में हार का सामना करने के बाद 11वें मुकाबले में जीत नसीब हुई थी। महिला टीम ने अपना पहला ही टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला और जीत हासिल कर ली।1932 से खेल रही भारतीय पुरुष टीम को 1986 में मिली थी जीत भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.