नई दिल्ली, जुलाई 19 -- इंग्लैंड ने रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने टॉस जीतने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। यह इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन खर्च करने के बाद दो शिकार किए। प्रिंस यादव ने 79 रन देकर एक विकेट चटकाया। अर्शदीप सिंह ने 72 और अक्षर पटेल ने 61 रन दिए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को कूटा। 26 वर्षीय पेसर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 97 रन लुटाए और कोई सफलता हासिल नहीं की। लॉर्ड्स का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हो गया है। वह लॉर्ड्स में एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।51 साल बाद किसी भारतीय की इतनी भद्द पिटी गुरनूर ने लॉर्ड्स में भद्द पिटवान...