नई दिल्ली, जून 10 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच के लिए यूज हुई पिच को रेटिंग दी है। मैच रेफरी की रिपोर्ट के बाद आईसीसी ने पाया गया है कि यह पिच गेंद और बल्ले के गेम के लिए अच्छी नहीं थी। आईसीसी ने लॉर्ड्स और लाहौर की पिच को अनसेटिस्फेक्ट्री यानी असंतोषजनक बताया है। इसके अलावा आईसीसी ने पिच एंड आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस में एक-एक डिमेरिट पॉइंट्स भी दोनों स्टेडियमों को दिया है। लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे ODI मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को लेकर आईसीसी ने यह सजा दी है। ये रिपोर्ट मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और ग्रीम ला ब्रूय ने जमा क...