रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, डोरंडा की छात्राओं ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। 10वीं बोर्ड में प्रभलीन कौर 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर, कृत्वी किरण (97.6%) दूसरे और यामिनी सिंह (97.4%) तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं (विज्ञान) संकाय में शामिया खान ने 95.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीजा रहमान (92%) ने दूसरा और सौम्या (91.2%) ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्राचार्या सिस्टर के. क्लारा ने सभी मेधावी छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मात्र एक शुरुआत है। यह भी पढ़ें- बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत उन्होंने छात्राओं को निरंतर कठिन परिश्रम क...