नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली में मंगलवार रात लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गोल्डी ओर रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उन्होंने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये लॉरेंस के लिए दलाली करता है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगा। बता दें, कश्मीरी गेट इलाके में हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने कार सवारों पर चार राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में संदीप नाम के शख्स को दो गोली लगी थी और कार सवार शख्स लारेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे थे। बताया जाता है कि अधिवक्ता संदीप और दीपक अपनी कार में मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे कार में बैठे और ड्राइवर आगे बढ़ा, इसी दौरान बदमाशों ...