मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का तार यूपी से जुड़ रहा है। पुलिस को आरोपित के मोबाइल नंबर का अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिला है। हालांकि, इस अंतिम लोकेशन को पुलिस सटीक नहीं मान रही है। इसके लिए मोबाइल कंपनी को मेल भेजकर मोबाइल का सीडीआर मांगा गया है। सीडीआर से पता चलेगा कि रंगदारी मांगने वाला सिम किस नाम पते पर लिया गया है। साथ ही इस नंबर से और किन-किन नंबरों पर कॉल की गई। मोबाइल का लोकेशन कब और कहां था।

रंजीत सहनी की शिकायत ब्रह्मपुरा थाना के दाउदपुर कोठी संगम चौक निवासी भाजपा नेता सह व्यवसायी रंजीत सहनी को बीते 21 जुलाई को मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई थी। इसको लेकर उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रंगदारी नहीं द...