नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी दीपक खत्री को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दीपक लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का सदस्य था। दीपक खत्री के खिलाफ पहले से ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस आधार पर उसको एयरपोर्ट पर रोककर पकड़ा गया। उस पर आपराधिक गिरोहों के बीच कड़ी बनकर बातचीत कराने का शक है।IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े दीपक खत्री को यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने दीपक खत्री के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।भागने की योजना ध्वस्त दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दीपक खत्री को एयरपोर्ट पर रोका गया और अरेस्ट कर लिया गया। इस तरह से उसके भागने की योजना...