फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- नूंह, अमित भाटिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन को लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के नाम पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नूंह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले निवासी 19 वर्षीय आकाश यादव उर्फ अंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जाहिद हुसैन ने 28 सितंबर को थाना सिटी नूंह में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 सितंबर की रात उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए पांच क...