बागपत, मार्च 16 -- बागपत। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं पारंपरिक खेल कुश्ती को नई पहचान देने के उद्देश्य से लॉयन मलकपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त कुश्ती स्टेडियम का निर्माण होगा। जिसकी आधारशिला 19 मार्च को केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह रखेंगे। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह 19 मार्च की सुबह 11 बजे कुश्ती स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर प्रदान करेगा। सोमवार को सांसद ने गांव पहुंचकर शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, संजू तोमर, अनिरुद्ध तोमर आदि मौजूद रहे। ...