फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा राज्य बॉलिंग एसोसिएशन की ओर से 6वीं अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप-2026 और पहली अंडर-18 राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप-2026 के लिए हरियाणा टीम के खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयन ट्रायल 29 सितंबर को मानव रचना विश्वविद्यालय सेक्टर-43 में होंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 27 अक्तूबर तक आरएन सिंह देव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लॉन बॉल्स ग्रीन, बलांगीर, ओडिशा में किया जाएगा। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के अनुसार अंडर-18 वर्ग में 5 अक्तूबर 2008 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी तथा अंडर-25 वर्ग में 5 अक्तूबर 2001 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। हरियाणा राज्य टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के दौरान ...