रांची, अप्रैल 9 -- नामकुम, संवाददाता। सदाबहार चौक स्थित मनोज लॉन्ड्री का दरवाजा तोड़कर बुधवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान संचालक मनोज बैठा ने नामकुम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर गए थे। गुरुवार सुबह लौटने पर दरवाजा टूटा मिला। दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद और 'ऊं' लिखा लगभग 5 ग्राम का सोने का लॉकेट गायब था। यह राशि उन्होंने जमीन खरीद के लिए रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...