नई दिल्ली, जून 9 -- इंडियन मार्केट में कई धांसू SUVs की एंट्री होने वाली है। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इन अपकमिंग एसयूवी में हाइब्रिड और ईवी के साथ फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली एसयूवी भी शामिल हैं। खास बात है कि इन एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। लॉन्च होने वाली इन एसयूवी में मारुति सुजुकी के साथ टाटा मोटर्स और हुंडई की कारें भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Tata Punch Flex Fuel टाटा मोटर्स भारत में पंच फ्लेक्स फ्यूल को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत लगभग 7 से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह टाटा मोटर्स का पहला फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल होगा। यह मौजूदा पंच पर बेस्ड होगा। हालांकि, इस...