नई दिल्ली, मई 11 -- OnePlus Nord CE6 फोन आते ही लोगों के दिलों पर छा जा गया। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन Amazon India पर अपनी पहली सेल के दौरान साल 2026 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड 25 हजार से 35 हजार रुपए की प्राइस रेंज में बना है, जहां पहले से कई बड़े ब्रांड मौजूद हैं। OnePlus Nord CE6 को लेकर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा थी। फोन का डिजाइन, कैमरा, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों ने लोगों का ध्यान खींचा था। जैसे ही इसकी पहली सेल शुरू हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने इसे खरीदा। OnePlus Nord CE6 की कीमत और ऑफर्स OnePlus Nord CE6 को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएं...