नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टेक ब्रैंड OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो परफॉर्मेंस, बैटरी और AI फीचर्स में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। Nord 6 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 9000mAh क्षमता वाली बैटरी है और इसमें 165fps गेमिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। नए OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसका सेगमेंट-फर्स्ट 165FPS गेमिंग एक्सपीरियंस है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है, जो हैवी ग्राफिक्स वाले AAA मोबाइल गेम्स को बेहद स्मूद तरीके से चला सकता है। BGMI, COD Mobile और Free Fire MAX जैसे गेम्स में हाई फ्रेम रेट के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस बेहद रियलिस्टिक बन जाता है। यह भी पढ़ें- कॉल में बैकग्राउंड नॉइस होगा गायब! WhatsApp कर र...