नई दिल्ली, जून 27 -- भारतीय मार्केट में टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी आगामी 30 जून को ऑफिशियली लॉन्च होने जा रही है। वैसे तो कंपनी लॉन्च के दिन ही इसके सभी फीचर्स और पावर की सही जानकारी देगी। हालांकि, उससे पहले ही इस गाड़ी से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। पिछले छह साल से डेवलपमेंट स्टेज में चल रही इस गाड़ी को पहली बार 2020 में एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था। अब इसके प्रोडक्शन मॉडल की हर एक डिटेल सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी की सारी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी होगी डिजाइन सिएरा ईवी का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही होगा। फ्रंट में बंद ग्रिल और बीच में टाटा का लोगो मिलेगा। इसमें पूरी चौड़ाई वाली कनेक्टेड L...