नई दिल्ली, मार्च 18 -- Samsung अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में जल्द ही एक नया फोन ऐड करने वाला है। इस कड़ी में कंपनी जल्द ही Galaxy A57 को भी लॉन्च कर सकती है। अब लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं, जिससे यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में सामने आए लीक प्रोमो मटेरियल से पता चलता है कि Galaxy A57 में कंपनी कई बड़े अपग्रेड देने वाली है। खासतौर पर डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा में सुधार देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और पावरफुल Exynos प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। Samsung की A-सीरीज पहले से ही भारत में काफी पॉपुलर है और ऐसे में Galaxy A57 को लेकर उम्...