नई दिल्ली, मार्च 25 -- Samsung के दो नए स्मार्टफोन्स को लेकर मार्केट में हलचल तेज हो गई है। ये फोन आज ही भारत में दस्तक देंगे। लेकिन लॉन्च से पहले ही Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमतें लीक हो गई हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि कंपनी इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, ये दोनों फोन अलग-अलग प्राइस ब्रैकेट में आएंगे, ताकि हर तरह के यूजर को ऑप्शन मिल सके चाहे आप प्रीमियम फीचर्स चाहते हों या बजट में एक भरोसेमंद 5G फोन। खास बात यह है कि Samsung ने इस बार वेरिएंट्स की अच्छी रेंज रखी है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से RAM और स्टोरेज चुन पाएंगे। Samsung Galaxy A57 5G की कीमत (लीक) लीक हुई जानकारी के अनुसार, Galaxy A57 5G दो वेरिएंट्स में आ सकता है।इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिए...