नई दिल्ली, फरवरी 10 -- निसान भारत में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपनी नई फैमिली कार निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) लॉन्च करने जा रही है। यह निसान की भारत में Magnite के बाद दूसरी मेनस्ट्रीम कार होगी। निसान ग्रैवाइट को 17 फरवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह सब-4 मीटर सेगमेंट में एक 3-रो, 7-सीटर MPV के तौर पर उतरेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक ऑफिशियल टीवीसी जारी किया है जिसमें पहली बार इसके केबिन, डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिली है। साफ है कि निसान इस कार के जरिए सीधे तौर पर फैमिली खरीदारों को टारगेट कर रही है।कुछ ऐसी है डिजाइन एक्सटीरियर की बात करें तो निसान ग्रेवाइट का फ्रंट डिजाइन ज्यादा सीधा और आक्रामक नजर आता है। इसमें बड़ी ग्रिल और शार्प, एंगुलर बंपर दिए गए हैं। LED हेडलैंप्...