नई दिल्ली, मार्च 20 -- सैमसंग अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy A57 5G है। यह फोन बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है और इसके बारे में कई लीक रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसी इस फोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। यह एक यूट्यूब वीडियो है, जिसे यूट्यूबर Maruf Mirzayev ने पोस्ट किया है। वीडियो में यूट्यूबर में फोन के डीटेल्स को शेयर किया है। आइए जानते हैं डीटेल।इन फीचर्स के साथ आएगा फोन यूट्यूबर के अनुसार फोन में कंपनी 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर...