नई दिल्ली, मार्च 5 -- Samsung अपनी A-सीरीज के दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Galaxy A57 और Galaxy A37 को जल्द लॉन्च करने वाला है। अब फोन के लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए है। लीक रिटेल लिस्टिंग के मुताबिक़ दोनों फोन की कीमत पिछली पीढ़ी की तुलना में काफी बढ़ सकती है, जिससे यूजर्स के बजट पर असर पड़ेगा। यूरोपियन लिस्टिंग में सामने आया है कि Galaxy A57 और A37 के अलग-अलग वेरिएंट्स के प्राइस लगभग €439 से लेकर €609 (लगभग 47,000 से 65,000 रुपए तक) के आसपास हो सकते हैं। कीमत में यह उछाल Samsung के पुराने A-सीरीज मॉडल्स जैसे A36 और A56 से ज्यादा है, जो पहले कम दाम में उपलब्ध थे। Samsung Galaxy A57 & A37 का प्राइस लीक Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की यूरोपियन रिटेल लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिससे पता चलता है कि दोनों फोन की कीमत ...