नई दिल्ली, जून 3 -- टेक कंपनी रियलमी जल्द ही Realme P4R नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है। हाल ही में Realme P4R का रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे फोन की कीमत, बैटरी, डिस्प्ले और कई अन्य फीचर्स की जानकारी सामने आई है। सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी को लेकर हो रही है। इसके अलावा 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और गेमिंग के लिए बड़ा VC Cooling सिस्टम भी इस फोन को खास बना सकता है। रिटेल बॉक्स से लीक हुई कीमत भी टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार, Realme P4R के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का बॉक्स एमआरपी 44,999 रुपए है। हालांकि, स्मार्टफोन ब्रांड आमतौर पर रिटेल बॉक्स पर एमआरपी अधिक छापते हैं, जिसका मतलब है कि सेल करने वाली कीमत इससे कम हो...