नई दिल्ली, अगस्त 17 -- टाटा मोटर्स की सबसे सक्सेसफुल एसयूवी में से एक नेक्सॉन को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है। कंपनी न्यू जनरेशन नेक्सॉन पर काम कर रही है। हाल ही में इसका एक हेवी कैमोफ्लाज वाला टेस्ट म्यूल रोड पर नजर आया है। मोटरऑक्टेन ने इसके फोटो भी शेयर किए हैं। एसयूवी की बॉडी पूरी तरह ढकी हुई थी, लेकिन इसके साइज और ORVM डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि यह न्यू जेनरेशन नेक्सॉन ही है। नई नेक्सॉन के 2027 के मिड तक लॉन्च होने की उम्मीद है।नए डिजाइन के साथ आएगी नेक्सॉन नई जनरेशन नेक्सॉन के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई नेक्सॉन में भी टाटा की लेटेस्ट एसयूवी की तरह मॉडर्न और शार्प डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें शार्प फ्रंट प्रोफाइल, कनेक्टेड LED DRLs, नया ग्रिल और रिडिजाइन ब...