नई दिल्ली, जून 1 -- Tata Safari EV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की यह ईवी जल्द मार्केट में एंट्री कर सकती है। टाटा सफारी को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV की तरह इंडिपेंडेंट मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन के साथ आएगी। सफारी EV कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV से होगी।Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी सफारी ईवी टेस्टिंग के दौरान दिखी सफारी EV का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा पेट्रोल-डीजल सफारी जैसा नजर आता है। हालांकि, पीछे एग्जॉस्ट पाइप का न होना और हैरियर EV जैसा रियर सस्पेंशन सेटअप इस बात को कन्फर्म करता है कि यह SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है। खास बात यह है कि सफारी ...