नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक (Thar.e) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी उन ग्राहकों में से हैं, जिन्हें थार इलेक्ट्रिक के लॉन्च होने का इंतजार है, तो आपके लिए खुशखबरी है। थार इलेक्ट्रिक को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके फोटोज को रशलेन ने शेयर किया है। हेवी कैमोफ्लाज में नजर आई इस एसयूवी के बारे में माना जा रहा है कि अब यह प्रोडक्शन के काफी करीब है। टेस्ट मॉडल का डिजाइन अगस्त 2025 में शोकेस की गई Vision T कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है।विजन T जैसा दमदार फ्रंट डिजाइन टेस्टिंग मॉडल का फ्रंट विजन T से काफी इंस्पायर्ड लगता है। इसमें वाइड फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसमें दो लेवल में वर्टिकल एलिमेंट्स नजर आते हैं। इसके दोनों तरफ स्क्वेयर शेप की हेडलैंप हाउसिंग हैं। हेडलैंप में LED लाइटिंग भी दिखाई...