नई दिल्ली, जुलाई 17 -- टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी नई लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हिल्क्स (Hilux) 9th-जेन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे भारत में आगामी 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी किया है। इस टीजर से कार के बाहरी डिजाइन और ऑफ-रोडिंग कैपिसिटी का खुलासा हुआ है। नया मॉडल काफी हद तक ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले नए हिल्क्स जैसा ही दिखता है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ आ रही यह नई हिल्क्स अपने पुराने मॉडल के मुकाबले काफी अधिक बोल्ड और मॉडर्न नजर आती है। आइए जानते हैं अपकमिंग हिलक्स की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।टीजर में क्या दिखा खास टोयोटा के नए टीजर में इस पिकअप को 'सल्फर मेटैलिक' कलर शेड में दिखाया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह कलर इसके 48V माइल्ड-हाइब्रिड टॉप वैरिएंट में मिलता है। टीजर मे...