नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) के लॉन्च होने का इंतजार कल खत्म होने वाला है। होंडा कार्स इंडिया अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी - एलिवेट के फेसलिफ्ट को 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह एसयूवी 2023 में लॉन्च हुई थी। लॉन्च के बाद यह इस एसयूवी का पहला बड़ा अपडेट होगा। इस बार कंपनी का फोकस खासतौर से डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट करने पर रहेगा। इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई एलिवेट की बुकिंग 21 हजार रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है। अगर आप एक होंडा फैन हैं और फेसलिफ्टेड एलिवेट को खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपको इसकी पांच बड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं।नया डिजाइन फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव एसयूवी के एक्सटीरियर में देखने को मिलेंगे। फ्रंट मे...