नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- हुंडई की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी HE1i का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। लॉन्च से पहले इस सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसके दो अलग-अलग प्रोटोटाइप सामने आए हैं, जिनसे एसयूवी की लाइटिंग और चार्जिंग से जुड़ी नई जानकारी मिली है। इसके एक टेस्टिंग यूनिट को विजयवाड़ा के Hyundai Maya Autobahn Station के पास देखा गया। जबकि, दूसरी सड़क पर टेस्टिंग करती नजर आई। दोनों के हेडलैंप सेटअप में अंतर है। HE1i को क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा।120kW चार्जर के बारे में पूछताछ चार्जिंग स्टेशन पर देखी गई टेस्ट कार से जुड़े फोटोज को Dr. Md. Iftequar Ali और रशलेन ने शेयर किया है। उनके मुताबिक हुंडई की टीम यह पता कर रही थी कि स्टेशन पर 120kW चार्जिंग कनेक्टर उपलब्...