नई दिल्ली, जनवरी 3 -- महिंद्रा की आने वाली नई SUV XUV 7XO पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कंपनी लगातार इसके टीजर जारी कर रही है। यह SUV मौजूदा XUV700 का अपडेटेड वर्जन है। इसका डेब्यू 5 जनवरी को होने वाला है। लॉन्च से पहले XUV 7XO को हाल ही में एक डीलर यार्ड में सफेद कवर के नीचे देखा गया है। हालांकि, कवर की वजह से डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया। एनडीटीवी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, फिर भी कुछ जरूरी डिटेल्स साफ नजर आई हैं जिससे इसके लुक और फीचर्स को लेकर काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।कुछ ऐसी होगी डिजाइन स्पाई तस्वीरों में सबसे पहले ध्यान खींचते हैं इसके नए अलॉय व्हील्स। ये अलॉय डिजाइन में काफी मॉडर्न हैं और XEV 9S के एयरोडायनामिक व्हील्स से इंस्पायर्ड लगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, XUV 7XO में 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे...