नई दिल्ली, मार्च 2 -- मोटोरोला के फैन हैं और एक स्टाइलिश फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Razr 50 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि अब यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत लॉन्च के समय 64999 रुपये थी। अब यह अमेजन इंडिया पर 54999 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 2749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 42150 रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। मोटोरोला का यह फोन दो डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ कई धांसू फीचर ऑफर करता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के...