नई दिल्ली, जनवरी 3 -- टाटा मोटर्स ने 2026 की शुरुआत बड़े प्लान के साथ करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में कंपनी टाटा पंच को भी अपडेट करने जा रही है। यह 2021 में लॉन्च हुई पंच का पहला बड़ा अपडेट होगा। इससे पहले सितंबर, 2024 में इसके ट्रिम लेवल्स में बदलाव किया गया था। बीते कुछ महीनों में इस कार के टेस्ट म्यूल को कई बार सड़कों पर देखा गया है जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, टाटा पंच फेसलिफ्ट को (Tata Punch Facelift) 13 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।कुछ ऐसी होगी डिजाइन टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। यही वजह है कि फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर काफी उत्साह है। नई पंच में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के स्तर पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिससे इसकी अपील और ज्...