नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- हुंडई अपनी सबसे लेटेस्ट बेयोन SUV (Hyundai Bayon) पर 99,988 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस बेनिफिट की सबसे खास बात ये है कि बेयोन को लॉन्च हुए अभी महीनाभर भी नहीं हुआ है। बता दें कि बेयोन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। कंपनी ने इसे वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे रखा है। कीमत के मामले में ये क्रेटा से करीब 91,000 रुपए सस्ती है। जनवरी 2027 में कंपनी इसका CNG वैरिएंट भी लॉन्च करेगी। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इस बेनिफिट्स के बारे में जान लीजिए। हुंडई डीलरशिप से सामने आई डिटेल के मुताबिक, बेयोन के सिलेक्टेड ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 99,988 रुपए तक का बेनिफिट दिए जा रहे हैं। यह बेनिफिट्स 26 अक्टूबर के लॉन्च के ठीक 24 दिन बाद आया है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी होगा। पहले इस पर सिर्फ 5,...